थराली: पब्लिक एप की खबर का असर, एसडीएम थराली के निर्देश पर नगर पंचायत थराली ने केदार बगड़ में पार्किंग का शुभारंभ किया
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तहसील परिसर थराली में उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता द्वारा वाहन चालकों, वाहन स्वामियों, व्यापार संघ थराली, नगर पंचायत थराली तथा पुलिस प्रशासन के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपजिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को शनिवार से ही नगर पंचायत थराली द्वारा केदारबगड़ नामक स्थान पर वाहन पार्किंग शुरू करने के निर्देश दिए।