पोड़ैयाहाट: NH133 के हंसडीहा महगामा खंड पर कारुडीह में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत
NH133 के हंसडीहा महगामा खंड पर कारु डीह में अज्ञात वाहन की ठोकर शनिवार के तड़के एक युवक की मौत हो गई है।उसकी पहचान दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के करहरिया गांव निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र दिनेश सिंह ,उम्र 39 साल के रूप में हुई है। उनकी पत्नी के आवेदन के आधार पर पोड़ैयाहाट थाना में कांड संख्या 89/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।