राजपुर: धनसोई में देर रात हुई मां दुर्गा की भव्य श्रृंगार आरती, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
Rajpur, Buxar | Oct 22, 2026 धनसोई स्थित श्री दुर्गा मानस मंदिर में मां दुर्गा की श्रृंगार आरती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। पुजारी प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ मां की आरती की गई। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।