कोंडागांव: 24वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोंडागांव के जूडो खिलाड़ियों ने दिखाया कमाल, 6 गोल्ड सहित 12 मेडल पर किया कब्जा
भिलाई में तीन दिवसीय 24वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं इस प्रतियोगिता में आइटीबीपी जूडो कोचिंग कैंप कोंडागांव से 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।इन 12 खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर कोंडागांव जिले का नाम रोशन किया है।