कोंडागांव: जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए 22 जून से मर्दापाल में जनसमस्या निवारण शिविर की होगी शुरुआत
आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।22 जून को इसकी शुरुआत मर्दापाल से की जाएगी तथा प्रति माह दो जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य तौर पर जनसमस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहकर समस्या का निराकरण करने कहा