कोंडागांव: ग्राम कड़ेनार में डेढ़ साल की मासूम बच्ची ने अनजाने में खौलते दाल में डाला हाथ, झुलसी हालत में लाया गया जिला अस्पताल
कोंडागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कड़ेनार में एक मासूम बच्ची के साथ हृदय विदारक घटना हो गई है। बताया जा रहा है कड़ेनार निवासी मंगलराम कोर्राम की डेढ़ साल की बेटी रीना कुमारी ने आज दोपहर अनजाने में चूल्हे में रखे खौलते दाल में अपना हाथ डाल दिया, जिसके चलते उनका एक हाथ बुरी तरह झुलस गया है। वहीं परिजनों ने बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया है।