कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने कोंडागांव में किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा मंगलवार को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन नगर के जय स्तंभ चौक में आयोजित किया गया। जिसमें जिले भर से आए कांग्रेसियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर ने कहा भाजपा की कुशासन से जनता त्रस्त है। इसी का नतीजा है बलौदा बाजार में इतनी बड़ी घटना घटित हुई।