कोंडागांव: चिखलपुटी में डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्थानांतरित ग्रामीण डाक सेवकों को दी गई विदाई
डाक विभाग द्वारा ग्राम पंचायत चिखलपुटी में मंगलवार को डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने डाक विभाग की योजनाओं को विस्तार से अवगत कराया। साथ ही हाल में ही स्थानांतरित 32 ग्रामीण डाक सेवको का स्थानांतरण विभिन्न स्थानों में हुआ है जिनको अधीक्षक एवं सरपंच के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई ।