कोंडागांव: ग्राम नुंगाली में एक 20 वर्षीय युवक की मोबाइल टॉवर से गिरकर हुई मौत, ग्रामीणों ने सिटी कोतवाली को दी सूचना
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नूंगाली में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया है बताया जा रहा है मोबाइल टॉवर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सोनधर नेताम, पिता स्वर्गीय मानूराम नेताम उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई है। बताया जा रहा है युवक बचपन से ही मानसिक रोग से पीड़ित था। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है।