भागलपुर, दिनांक- 14.09.2026। जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में आज कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे सहित अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बटाईदार किसानों को भी मिलेगा फार्मर आईडी का लाभ
समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई कि फार्मर रजिस्ट्री के तहत अब स्वयं की भूमि पर खेती करने वाले किसानों के साथ-साथ बटाईदार किसानों को भी फार्मर आईडी (Farmer ID) उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में मुख्य सचिव के स्तर से दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। कैबिनेट से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात इसे प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।
इस व्यवस्था के लागू होने से बटाईदार किसानों को भी विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहूलियत होगी।
डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश
बैठक में जिले में संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey) की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि हाल में हुई बारिश एवं जलजमाव के कारण कुछ क्षेत्रों में सर्वे कार्य की गति प्रभावित हुई है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य में तेजी लाई जाए तथा सर्वेक्षण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। इसके लिए संबंधित पदाधिकारी क्षेत्रवार नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
12 views | Bhagalpur, Bihar | Sep 14, 2026