भागलपुर, दिनांक-14.09.2026, हिंदी दिवस के अवसर पर आज जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं भाषायी विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हिंदी दिवस केवल एक दिवस के रूप में मनाने तक सीमित न रहकर हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और प्रचार-प्रसार के संकल्प का अवसर है।
उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में हिंदी के सरल, सहज एवं प्रभावी प्रयोग से आम नागरिकों के साथ संवाद और अधिक सुगम बनाया जा सकता है। सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, इसके व्यापक प्रयोग तथा हिंदी साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
CMO Bihar
Bhagalpur District Administration
DM Bhojpur
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
19 views | Bhagalpur, Bihar | Sep 14, 2026