भागलपुर, दिनांक–13.09.2026, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तथा गैर-संचारी रोगों (Non-Communicable Diseases–NCDs) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑडियो-विजुअल वैन के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में सबौर प्रखंड के बाढ़ राहत शिविर परिसर में ऑडियो-विजुअल वैन के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर सहित अन्य गैर-संचारी रोगों के कारण, लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व के संबंध में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई।
ऑडियो-विजुअल माध्यम से प्रदर्शित जागरूकता संदेशों के जरिए लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार अपनाने, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखने, नियमित शारीरिक गतिविधि करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष रूप से 30 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों से गैर-संचारी रोगों की नियमित स्क्रीनिंग कराने तथा किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा राहत शिविर में रह रहे लोगों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं जांच-सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। बाढ़ जैसी आपदा की परिस्थितियों में भी रोगों की समय पर पहचान, जांच एवं उपचार की निरंतरता बनाए रखना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
जिला स्वास्थ्य समिति, भागलपुर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मणि भूषण झा एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, सबौर श्री जावेद मंजुद करीम ने बताया कि जागरूकता प्रचार वाहन अगले एक माह तक जिले के सभी प्रखंडों की सभी पंचायतों में भ्रमण करेगा। इस दौरान ऑडियो-विजुअल माध्यम से गैर-संचारी रोगों से संबंधित जागरूकता संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि आपदा की स्थिति में भी लोगों को NCD के प्रति सजग किया जा सके तथा समय पर जांच एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों से जोड़ा जा सके।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि “आपदा के समय भी स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं—समय पर जांच, सही उपचार और स्वस्थ जीवनशैली ही NCD से बचाव का प्रभावी उपाय है।”
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Bhagalpur Police
Bhagalpur District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Bihar Health Department
DM Bhojpur
Disaster Management Department Govt. of Bihar
1 views | Bhagalpur, Bihar | Sep 14, 2026