फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल के ब्लड बैंक में अनियमितताओं के आरोपों पर जिलाधिकारी ने दिए सख्त जांच के निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में बिचौलियों की सक्रियता, रक्त उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध धनराशि वसूले जाने तथा संचालन में अनियमितताओं से संबंधित समाचारों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि