कसरावद: दोगावां-पीपलगोन मार्ग पर तीन खतरनाक मोड़, आए दिन हादसे; ग्रामीण बोले- स्पीड ब्रेकर बनाए झाड़ियां हटाएं, नहीं तो आंदोलन
कसरावद-दोगावां-पीपलगोन का व्यस्ततम सड़क मार्ग इन दिनों हादसों का सफर बन गया है। कसरावद से महज दो किमी दूर सड़क के तीन खतरनाक मोड़ वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क किनारे उगी झाड़ियां भी हादसों का खतरा बढ़ा रही हैं। मंगलवार दोप 3 बजे जानकारी अनुसार