हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने मायापुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे 4 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में किया चालान
मायापुर में शराब पीकर हंगामा करना चार लोगों को भारी पड़ गया। नगर कोतवाली पुलिस ने चारों को सबक सिखाते हुए हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपी अंकुश, सुमित, राहुल और साहिल मायापुर में टंकी नंबर 6 के निवासी हैं।