हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से चाकू के साथ 1 युवक को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से आज अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शिवम है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का निवासी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और उसे आज ही कोर्ट में पेश किया गया।