हरिद्वार: दुधमुंहे बच्चे को गोद मे ले कर परिवार समेत रौशनाबाद जिला कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी को पुलिस ने रोका
नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम दिन बुधवार को एक प्रत्याशी दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर अपने परिवार के साथ नामांकन करने पहुंच गया। बच्चे को अंदर ले जाने से पुलिसकर्मियों ने गेट पर ही मना कर दिया और उसे रोक दिया। काफी देर की बहस के बाद आखिरकार वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप पर निर्दलीय प्रत्याशी मुरसलीन कुरैशी को नामांकन भवन के अंदर जाने दिया गया।