हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को मौहल्ला कोटराबान से 25 मार्च को चोरी हुए लोडर वाहन के साथ किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मौहल्ला कोटराबान से पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरमान पर पहले भी वाहन चोरी के 10 मुकदमे दर्ज हैं। बीती 25 मार्च को आरोपी ने लोडर वाहन चोरी किया था। पुलिस ने CCTV की मदद से आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करते हुए चोरी हुआ वाहन भी बरामद कर लिया है।