हरिद्वार: रामधाम कॉलोनी में आपस में झगड़ रहे 3 लोगों को सिडकुल पुलिस ने लिया हिरासत में, तीनों का शांति भंग में किया चालान
रामधाम कॉलोनी में आपस में झगड़ना तीन लोगों को भारी पड़ गया। मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने तीनों को बहुत समझाया लेकिन तीनों झगड़ते रहे और मारपीट पर उतारू हो गए। जिसके बाद सिडकुल पुलिस ने मोहित, मोहन और संजय को हिरासत में लेकर crpc की धारा 151के तहत शांति भंग में चालान कर दिया है।