उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया... घर में घुसे हमलावर ने 35 साल की मां और उसकी महज 12 साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया... दोनों की हत्या के बाद आरोपी घर के गेट पर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया... जब घर के अंदर का मंजर सामने आया तो हर कोई सन्न रह गया...
वारदात नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव की नई बस्ती की है... जहां बुधवार सुबह जयमून निशा और उनकी बेटी आईमन निशा की हत्या कर दी गई... बताया जा रहा है कि दोनों घर में अकेली रहती थीं... इसी दौरान हमलावर घर में दाखिल हुआ और धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया...
हत्यारा वारदात को अंजाम देकर बड़े आराम से घर के बाहर ताला लगाकर निकल गया... किसी को भनक तक नहीं लगी कि घर के अंदर इतना बड़ा कांड हो चुका है...
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक रिश्तेदार ने जयमून निशा को कई बार फोन किया... लेकिन फोन नहीं उठा... अनहोनी की आशंका में रिश्तेदार घर पहुंचा... अंदर का नजारा देखते ही उसके होश उड़ गए... मां और बेटी के शव घर में पड़े थे...
दोहरी हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया... नंदगंज पुलिस, फोरेंसिक टीम और एसपी विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे... घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया...
इस हत्याकांड में मृतका के भाई ने गांव के ही एक परिचित व्यक्ति पर आरोप लगाया है... परिजनों के मुताबिक जमीन किराए पर देने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था और पहले भी धमकी दी गई थी...
फिलहाल पुलिस जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है... लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक मां और उसकी मासूम बेटी का दुश्मन कौन था... और इस खौफनाक वारदात के पीछे असली वजह क्या है?
#GhazipurDoubleMurder #GhazipurCrimeNews #UPCrimeNews #DoubleMurder #MotherDaughterMurder #UttarPradeshNews #GhazipurPolice #CrimeNews #BreakingNews #CitySpecialNews