दमोह: होली, रमजान सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर एसपी के निर्देशन में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन
Damoh, Damoh | Mar 12, 2025 दमोह होली सहित अन्य पर्वों के चलते आज बुधवार सुबह 11 से 12 बजे SP श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में शहर के हृदय स्थल घंटाघर से पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन कर फ्लैग मार्च निकाला। जिसमें बाहर से आई विशेष टुकड़ियों के साथ राय चौराहा, आंबेडकर चौक, कीर्ति स्तंभ, पुराना थाना, गढ़ी मोहल्ला पठानी मोहल्ला, महाकाली चौराहा से कोतवाली थाना में समापन किया गया।