दमोह: महाराणा प्रताप ग्राउंड में मॉक ड्रिल और बलवा परेड का आयोजन, आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में
Damoh, Damoh | Mar 12, 2025 दमोह आगामी त्योहारों के मद्देनजर आज बुधवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन व आर आई हेमंत बरहैया के मार्गदर्शन में शहर के महाराणा प्रताप ग्राउंड परिसर में बलवा परेड व मॉक ड्रिल की गई। इसमे आपातकालीन स्थिति को देखते हुए कैसे लोगों को सुरक्षित स्वास्थ्य लाभ मुहैया कराया जा सकता है इसके संबद्ध में पुलिसकर्मियों को टिप्स दिए।