दमोह: लुहर्रा में अज्ञात पिकअप चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, 2 गंभीर घायल
Damoh, Damoh | Mar 11, 2025 दमोह हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लुहर्रा के पास आज मंगलवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच अज्ञात पिकअप वाहन चालक के द्वारा बाइक सवारों को टक्कर मार दिए जाने पर बाइक सवार दो गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना की जानकारी लगते ही हिंडोरिया थाना से ASI जागेश्वर, आरक्षक वीर सिंह मौके कर पहुंचे। 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।