दमोह: जिला अस्पताल में 2 महिलाओं और जुड़वा बच्चों की डिलीवरी के दौरान मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
Damoh, Damoh | Mar 11, 2025 दमोह जिला अस्पताल में बीते 16 घंटों के बीच दो महिलाओं एवं 2 जुड़वा बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया। जिसके बाद आज मंगलवार शाम 6 से 7 बजे के बीच प्रसव के दौरान महिला एवं जुड़वा बच्चों की मौत के बाद परिजन ने मुख्य मार्ग पर शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया। जिन्होंने जिला अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।