दमोह: ई-ऑटो रिक्शा का रजिस्ट्रेशन न होने पर आवेदक ने जनसुनवाई में शिकायत की, कलेक्टर ने किया त्वरित निराकरण
Damoh, Damoh | Mar 11, 2025 दमोह आज मंगलवार दोपहर 1 से 3 बजे तक कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नेतृत्व में जनसुनवाई हुई। जिसमें लंबे समय से परेशान ई ऑटो रिक्शा चालक धरमदास जाटव रजिस्ट्रेशन करने के लिए शिकायत लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंचा। जहां कलेक्टर ने आवेदन को पढ़कर तत्काल ही परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी को फोन पर आवेदक से बात कराते हुए ई ऑटो रिक्शा चालक की समस्या का समाधान किया गया।