इटाढ़ी: इटाढ़ी ठाकुरबाड़ी में भगवान श्रीकृष्ण के छठियार पर महिलाओं ने गाए सोहर, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Itarhi, Buxar | Sep 10, 2026 इटाढ़ी स्थित ठाकुरबाड़ी में भगवान श्रीकृष्ण के छठियार का आयोजन धूमधाम और भक्तिमय माहौल में किया गया। इस दौरान पूरा परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। छठियार के अवसर पर आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।