प्रतापगढ़: कांधरपुर मोड़ के पास कार की टक्कर में एक छात्रा समेत तीन लोग हुए घायल
कांधरपुर मोड़ के पास सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ जा रही कार की टक्कर से साइकिल सवार एक छात्रा तथा टेम्पू के पास रहे दो ड्राइवर घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी कोहड़ौर भेजा गया।सूचना पर पहुंची पुलिस कार को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर रही है। गुरुवार की शाम 5 बजे मोहम्मद कासिम चूडीहार 45 वर्ष अपने घर के सामने ई-रिक्शा को साफ कर रहा था।