प्रतापगढ़: महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर शहर के राम जानकी, हनुमान व वाल्मीकि मंदिरों में आयोजित हुआ रामायण पाठ
जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देशानुसार आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयन्ती को जनपद में भव्य रूप से मनाई गई। गुरुवार शाम 4 बजे तक शहर के रामजानकी, हनुमान, वाल्मीकि मंदिरों में दीप प्रज्जवलन तथा माल्यार्पण के साथ ही रामायण एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ हुआ। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर समस्त विकास खण्डों व नगर पंचायतों में धूमधाम से मनाया गया।