प्रतापगढ़: आमी सराय सैफ खा निवासी अधिवक्ता को जान का खतरा मंडरा रहा है, एसपी से की गई शिकायत
पट्टी इलाके के आमी सराय सैफ खा निवासी अजीत कुमार शर्मा ने गुरुवार दोपहर 3 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि वह जिला कचहरी में विधि व्यवसाय करते हैं। पट्टी थाने के कई आपराधिक मामलों में वांछित धीरज और उसके गैंग के लोगों द्वारा पीड़ित को धमकी दी गई है और कभी भी अप्रिय घटना कर सकता है। गैंगस्टर लगाने और गिरफ्तारी की मांग की है।