प्रतापगढ़: रामपुर खंगाल गांव पहुंचे आईजी प्रेम गौतम ने सुरक्षा का लिया जायजा
जगतगुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास के पैतृक आवास पर स्मृति महोत्सव श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने कलाकार के साथ कई बड़े नेता शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। गांव में सुरक्षा के लिए अस्थाई थाना भी बना दिया गया है आईजी प्रेम गौतम गुरुवार को शाम 5 बजे गांव पहुंचे ।