प्रतापगढ़: रामपुर खंगाल गांव में 11:30 बजे उतरे हेलीकॉप्टर से जगतगुरु रामभद्राचार्य, 1:30 बजे से प्रारंभ हुई कलश यात्रा
रामपुर खंगाल गांव निवासी आचार्य रामचंद्र दास जो की तुलसी पीठ जगतगुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी है के आवास पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। गुरुवार को कलश यात्रा दाउदपुर स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ हुई। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण मंदिर पर मौजूद रहे। सर पर कलश लेकर जय श्री राम का नारा लगाते हुए भक्तगण जब कलश यात्रा कथा स्थल तक गई।