धान अधिप्राप्ति 2026-27 का शुभारंभ 🌾
आज दिनांक 17.11.2026 को जिला सहकारिता पदाधिकारी, मधेपुरा के निर्देशानुसार कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पैक्स में धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष, पैक्स प्रबंधक एवं पंचायत के अनेक किसान उपस्थित रहे।
शुभारंभ के दौरान किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान बिक्री करने तथा धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराना, बिचौलियों से मुक्ति दिलाना तथा सरकारी स्तर पर धान खरीद की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाना है।
जिला सहकारिता पदाधिकारी, मधेपुरा के मार्गदर्शन में जिले में धान अधिप्राप्ति कार्य को सफलतापूर्वक एवं सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक पहल की जा रही है।
लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पैक्स किसानों के हित में सदैव तत्पर है।
🌾 किसानों की समृद्धि, सहकारिता की प्रतिबद्धता।
समृद्ध किसान – समृद्ध बिहार!
जिला प्रशासन, मधेपुरा किसानों के हितों की रक्षा तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar