मदनपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ
मधेपुरा, 17 नवंबर 2026।
आज दिनांक 17-11-2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में मधेपुरा प्रखंड अंतर्गत मदनपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को पंचायत स्तर पर सुनना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक सुगमतापूर्वक पहुँचाना है। इस दौरान आम नागरिकों को अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने आमजनों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करने पर बल देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar