कोरांव: सेमरी बाघराय के पूरा महादेव में रास्ते पर जल भराव, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में हो रही है परेशानी
कोरांव विकासखंड के सेमरी बाघराय ग्राम पंचायत के पूरा महादेव गांव में रास्ते पर पानी भरने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार की है। लेकिन, ग्राम प्रधान और विकास विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रोहित सिंह, मोहन धर द्विवेदी, सोहन धर द्विवेदी आदि ने शिकायत की।