ब्यौहारी: नोडिया में 33 केवी लाइन के खंभे लगाने का विरोध, पुलिस बल की मौजूदगी में काम शुरू
ब्यौहारी के ग्राम नोडिया में नल-जल योजना के लिए 33 केवी लाइन के खंभे लगाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना पर एसडीएम, डीएसपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच खंभे लगाने का काम शुरू कराया गया। प्रशासन ने स्थिति सामान्य बताई है।वीडीओ शुक्रवार सुबह 8 बजे सामने आया है।