पीरो: चोरी पर कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण सड़क पर उतरे, चार घंटे तक हाईवे जाम, बुजुर्ग महिला के गहने भी चोरी
Piro, Bhojpur | Oct 22, 2026 कुरमुरी गांव में चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने से भड़के ग्रामीणों ने बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे को करीब चार घंटे तक जाम रखा। ग्रामीण सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक सड़क पर डटे रहे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।