अकलतरा जनपद पंचायत के सीईओ हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आवास प्लस से खोंड़ गांव के ग्रामीणों को सौगात मिली है। पीएम आवास के लिए खोंड़ गांव का सर्वे नहीं हुआ था। इसकी वजह से यह समस्या हुई, लेकिन आवास प्लस में अब सभी पात्र हितग्राहियों के आवास बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा।