अकलतरा: पड़रिया गांव में जमीन विवाद के चलते दिव्यांग व्यक्ति से 2 लोगों ने की मारपीट, बाइक को किया क्षतिग्रस्त, केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, पड़रिया गांव के जगेश्वर पटेल ने शुक्रवार की दोपहर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिव्यांग है अपने गांव के दूसरे जगह की जमीन देखने बाइक से जा रहा था। गांव के राजेश पटेल, सुरेश पटेल जमीन संबंधी विवाद को लेकर उसका रास्ता रोक दिए. फिर दोनों ने गाली-गलौज की और जान से मारने को धमकी देकर मारपीट की।इसके साथ ही बाइक को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए है।