अकलतरा: अकलतरा के शास्त्री चौक में वार्ड 1 और 2 के लोगों ने चक्काजाम किया, शराब की अवैध बिक्री पर कार्रवाई न करने का आरोप
अकलतरा के शास्त्री चौक में वार्ड 1 और 2 के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। लोगों ने शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर कार्रवाई नहीं करने पुलिस पर आरोप लगाया। चक्काजाम की सूचना के बाद मौके पर SDOP और टीआई पहुंचे। चक्काजाम के बाद सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और पुलिस बल भी बुलाया गया था। यहां SDOP द्वारा कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।