अकलतरा: अर्जुनी गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, बाइक सवार बुजुर्ग की हुई मौत व 1 घायल
पुलिस से जानकारी मिली कि अर्जुनी गांव के पुनीराम और सावन दास, रविवार को खेत गए थे और बाइक से वापस लौट रहे थे। इस दौरान सड़क किनारे के खम्भे से बाइक टकरा गई और पीछे बैठा बुजुर्ग सावन दास की मौत हो गई, वहीं पुनीराम को गम्भीर चोट आई है। पहले उसे अकलतरा CHC ले जाया गया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर किया गया है।