किरारी गांव अखिलेश श्रीवास ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कुछ दिन पूर्व गांव के संत यादव ने उसके घर के बाहर खड़ी सायकल को गिरा दिया था। इससे थोड़ा विवाद हुआ था। कुछ दिन बाद वह पढ़ाई करके घर आया तो गांव के आकाश यादव ने उसके पिता संत यादव से लड़ाई झगड़ा करने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा।