सनावद: सनावद में युवाओं ने अवैध शराब पकड़ी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के सनावद नगर को आदर्श शहर बनाते हुए कुछ युवाओं द्वारा अवैध शराब को लेकर अपनी नजर रखी जा रही है। ऐसे ही युवाओं ने सोमवार रात मे खरगोन रोड शराब दुकान से नगर में जा रही अवैध शराब के परिवहन को नगर के खरगोन रोड स्थित निजी पंप के सामने एक दोपहिया वाहन को रोका।जिस पर तीन पेटी शराब रखी थी। युवाओ ने इसकी सूचना पुलिस को दी।