औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के पेमा सूर्य मंदिर के समीप नहर में डूबने से छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौ+त हो गई। मृतका की पहचान अजय बिन्द की पुत्री आराधना कुमारी (6 वर्ष) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बच्ची के नहर में डूबने की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना आपातकालीन सेवा डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने में लगी है।
मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है। पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।