BREAKING | रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा !! मथ्यागांव के पास खाई में गिरा वाहन, 2 की मौके पर मौत… 1 घायल!!
छेनागाड़ से करीब 2 किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के समीप मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन लोग सवार थे।
हादसे में मोहन सिंह (65) और विनोद सिंह (42) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित (26) घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। घायल रोहित को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
हादसे की खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और घायल रोहित को शीघ्र स्वस्थ करे।
पहाड़ की सड़कें फिर बनीं मौत का कारण—सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
#Rudraprayag #RoadAccident #Mathyagaon #Chhenagad #SDRF #DDRF #UttarakhandNews #BreakingNews #RoadAccident #RudraprayagNews