सहजनवा: बारात में युवक पर कड़े से हमला, मामूली विवाद में सिर पर चोट, जान से मारने की धमकी; सहज नवा 4 पर केस दर्ज
सहजनवां थाना क्षेत्र में एक बारात के दौरान खाने-पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक पर उसके ही परिचित ने कड़े से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित युवक को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।