पोड़ैयाहाट: गोड्डा जिले में फर्जी क्लिनिक, जांच केंद्रों व अस्पतालों पर उपायुक्त ने मांगी रिपोर्ट
फर्जी तरीके से चल रहे गोड्डा जिले में अवैध क्लिनिक, पैथॉलाजी ,X RAY केंद्रों आदि के बारे में उपायुक्त ने सिविल सर्जन गोड्डा से रिपोर्ट मांगा है। CS गोड्डा ने इस आशय का पत्र पोड़ैयाहाट समेत प्रखंड के सभी चिकित्सा पदाधिकारी को भेजा है ।पत्र में स्पष्ट रूप से एक जांच कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया है जिसमें मुख्य रूप से बीडीओ एवं थाना प्रभारी भी रहेंगे।