तोकापाल: सेवा सेतु केंद्र में महज 30 मिनट में मिले जरूरी प्रमाणपत्र, राजू पोयामी की बेटी के स्कूल प्रवेश की राह हुई आसान
Tokapal, Bastar | Jul 13, 2026 शासन द्वारा नागरिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु केंद्र आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। इसका एक प्रेरक उदाहरण तब देखने को मिला, जब तोकापाल विकासखंड के ग्राम सालेपाल निवासी राजू पोयामी ने अपनी बेटी मनकी पोयामी के स्कूल प्रवेश के लिए आवश्यक आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु केंद्र पहुंचे।