बाटोदा में स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर। बाटोदा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.68 ग्राम स्मैक के साथ 27 वर्षीय हरिमोहन शर्मा निवासी बाटोदा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रात मुखबिर की सूचना पर बैरवा ढाणी तिराहे पर कार्रवाई की गई, जहां आरोपी के कब्जे से स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने स्मैक जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ कर स्मैक की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
#hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #highlight #NewsUpdate #सवाई #updatechallenge #Gangapurcity #followers SP Sawaimadhopur News57 Ranthambhor News Sp Gangapurcity Gangapur City Portal @