साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार
खाता किराए पर देकर ठगी की रकम लेने का आरोप, 10 लाख से अधिक की साइबर ठगी से जुड़ा मामला
बौंली। साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बौंली थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट धारक लालचन्द बैरवा पुत्र चिरंजी लाल बैरवा, निवासी पूरा पन्ने सिंह, को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपना बैंक खाता साइबर ठगों को किराए पर देकर ठगी की रकम प्राप्त करता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खाते का इस्तेमाल कर संगठित गिरोह ने 10 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी की। मामले में आरोपी के खिलाफ बौंली थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच एवं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली एवं पुलिस उपाधीक्षक बौंली के सुपरविजन में थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
#hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #updatechallenge #NewsUpdate #Gangapurcity #highlight #followers #सवाई Amita Meena Journalist News57 SP Sawaimadhopur Sp Gangapurcity बालाजी सेवा ट्रस्ट Rajendra Kumar Meena
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 13, 2026