साइबर ठगी की रकम खाते में लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय रोहित मीना निवासी मथुरापुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर ठगी की रकम प्राप्त करता था। जांच में उसके IDBI बैंक खाते में तीन साइबर शिकायतों से जुड़ी कुल 1 लाख 88 हजार 534 रुपए की राशि प्राप्त होना सामने आया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 बैंक डायरी, 2 चेक बुक और 2 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। जांच में अलग-अलग पीड़ितों से 18,700 रुपए, 23,242 रुपए और 1,46,592 रुपए की ठगी की रकम से आरोपी के खाते का लिंक सामने आया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी डिजिटल अरेस्ट, फर्जी मैसेज, लोन व मनी हेल्प सहित विभिन्न तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर सर्विस चार्ज, GST चार्ज और विड्रॉल चार्ज के नाम पर ऑनलाइन रकम जमा करवाता था। पूछताछ में पिछले करीब तीन वर्षों में लगभग 20 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड से कमाई करने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
#hilightsfollowers #followersreels #followersnonfollowers #updatechallenge #highlight #NewsUpdate #Gangapurcity #followers #सवाई Amita Meena Journalist News57 SP Sawaimadhopur Sp Gangapurcity बालाजी सेवा ट्रस्ट SawaiMadhopur news Ranthambhor News Rajendra Kumar Meena Gangapur City Portal NewsFlash Chanel Sawai Madhopur News 25 Rajasthan Live news rajasthan @